BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़कों में अगर बरातियों ने दिखाया नागिन डांस और लगा जाम तो .......पुलिस करेगी ये कार्रवाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 19, 2021

सड़कों में अगर बरातियों ने दिखाया नागिन डांस और लगा जाम तो .......पुलिस करेगी ये कार्रवाई




 रेवांचल टाइम्स : जबलपुर की सड़क पर यदि बे-रोक टोक नागिन डांस करते हुए बारात निकालने के बारे में सोच रहे हैं तो ध्यान रखना कि सड़क पर यातायात व्यवस्था बाधित न हो!यदि किसी बारात के कारण शहर के प्रमुख मार्ग या चौराहे में जाम होता है और ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती है तो संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ पुलिस तत्काल वैधानिक कार्रवाई करेगी।
शहर में ट्रैफिक पुलिस से लेकर थाना पुलिस तक को अलर्ट कर दिया गया है। आज से बारातों का सीजन शुरू होते ही सड़कों पर जाम की स्थिति न बने इसके लिए अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है।

कोरोना संक्रमण काल के दौरान 4 वैवाहिक सीजन गुजर जाने के बाद इस बार कोरोना गाइडलाइन के लिए निर्धारित नियमों से अधिकांश से मुक्ति दे दी गई है। पुलिस सड़कों पर बारात से लगने वाले जाम को लेकर बेहद सख्त रहेगी।
थाना पुलिस सहित ट्रैफिक पुलिस भीड़ एवं बारात से लगने वाले जाम की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी और संबधित के खिलाफ कार्रवाई भी करेगी। बरातघर सहित छोटी बड़ी होटल का संचालन करने वालों को बताया जाएगा कि बारातियों को पहले हिदायत देते हुए समझा दिया जाए कि उत्साह में यातायात नियमों का उल्लघन न हो।

पहले वीडियोग्राफी फिर कार्रवाई
सड़क पर किसी बारात से जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सबसे पहले उसकी वीडियोग्राफी करेगी। सारे सबूत हाथ में आने के बाद अधिकारियों को सूचित कर पुलिस एक्शन लेगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आपकी खुशी में किसी भी आम शहरी को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। यातायात बाधित होने से सैकड़ों लोगों को एक ही समय पर भारी परेशानी ङोलना पड़ती है। सड़क से निकल रही बारात में कोरोना संक्रमण की निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना भी अनिवार्य रहेगा।

पार्किग की व्यवस्था भी रखे दुरूस्त-
शादी पंडाल, बारात घर, मैरिज गार्डन सहित होटल का संचालन करने वाले आयोजन के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की व्यवस्थित पार्किग हो। सड़क पर वाहन खड़े न हों इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी लैंड संचालक/ केयर टेकर सहित आयोजन कर्ता की होगी।

No comments:

Post a Comment